#बलरामपुर: उतरौला में धूमधाम से मनाया गया विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस, गौ पूजन के साथ सेवा संकल्प दोहराया...
रिपोर्ट-इमरान अली शाह
#बलरामपुर ! #उतरौला के मोहल्ला सुभाष नगर स्थित काली माता मंदिर प्रांगण में संचालित अनाथ गौ आश्रय केंद्र पर शनिवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का स्थापना दिवस समारोह अत्यंत श्रद्धा और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन विभाग मंत्री सुबीर जी और जिला सह मंत्री विजय जी के कुशल नेतृत्व में किया गया। बतौर मुख्य अतिथि मौजूद सुबीर जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और संगठन के सिद्धांतों, इतिहास तथा समाज सेवा में विहिप के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सनातन संस्कृति की रक्षा और गौ सेवा के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आश्रय केंद्र में मौजूद गोवंश का पूजन कर उन्हें फल व चारा खिलाया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तमाम समर्पित कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अंत में राष्ट्रगान और भारत माता के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
#Balrampur #Utraula