बड़गांव: शिवराजपुर में युवती का शव मिलने के मामले में प्रजापति समाज ने कलेक्ट्रेट में IG व संभागीय आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
डूंगरपुर जिले के शिवराजपुर में युवती नेहा प्रजापत का शव कुएं में मिलने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को प्रजापति समाज ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर आईजी व संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। छह दिन बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। संभागीय आयुक्त ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।