बड़गांव: उदयपुर में पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ कैंडल मार्च, सर्व समाज ने जताया रोष
उदयपुर, 23 अप्रैल – जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए सकल जैन समाज उदयपुर व सर्व समाजजनों ने फतहसागर पाल पर कैंडल मार्च निकाला। महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।