बड़गांव: पहलगाम हमले पर उदयपुर सांसद ने कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में दी प्रतिक्रिया, कहा- हमला इस्लामिक आतंकवाद से प्रेरित
पहलगाम आतंकी हमले पर उदयपुर सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रतिक्रिया देते हुए इसे इस्लामिक आतंकवाद से प्रेरित बताया। कहा — हमले में हिंदुओं को निशाना बनाया गया और देश की सुरक्षा व आर्थिक व्यवस्था पर चोट पहुंचाने की साजिश थी।