बड़गांव: आसारामजी बापू आश्रम की भूमि अधिग्रहण के विरोध में श्रद्धालुओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
अहमदाबाद मोटेरा स्थित आसारामजी बापू आश्रम की भूमि अधिग्रहण के विरोध में गुरुवार दोपहर श्रद्धालुओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। श्रद्धालुओं ने इसे आध्यात्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक सेवा का केंद्र बताते हुए अधिग्रहण आदेश निरस्त करने और करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करने की मांग की।