बड़गांव: जिला कलेक्टर नमित मेहता फील्ड में सक्रिय, ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए रात्रि चौपाल का आयोजन
उदयपुर जिले के कलेक्टर नमित मेहता लगातार फील्ड विज़िट्स कर आमजन से संवाद स्थापित कर रहे हैं। बुधवार को गोगुन्दा क्षेत्र का दौरा करने के बाद उन्होंने पंचायत समिति सायरा की ग्राम पंचायत सिंघाड़ा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया। इस रात्रि चौपाल में जिले के विभिन्न विभागों के जिला एवं उपखण्ड स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।