बड़गांव: उदयपुर में हीट वेव प्रबंधन और पेयजल पर जिला प्रशासन सक्रिय, विभिन्न क्षेत्रों का किया दौरा
उदयपुर, 23 अप्रैल – प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिला कलक्टर नमित मेहता ने गोगुन्दा क्षेत्र का दौरा कर हीटवेव प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया और जलाशयों का निरीक्षण किया। उन्होंने उपखण्ड अधिकारियों की बैठक लेकर हीटवेव से बचाव के इंतजामों की समीक्षा की।