करछना: करछना पुलिस द्वारा जप्त किए गए वाहनों में अज्ञात कारणों से लगी आग, आधा दर्जन गाड़ियां जली
करछना थाना की पुलिस द्वारा जप्त किए गए वाहनों को थाना परिसर से 100 मीटर की दूरी पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने लाकर खड़ा कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को गाड़ी के पास कूड़ा के ढे़र में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक आग की लपटों ने आधा दर्जन गाड़ियों को चपेट में ले लिया। जिसका वीडियो शाम 4:30 बजे सामने आया।