बाढ़ प्रभावितों के बीच लगातार स्वास्थ्य सेवाएं
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन सारण एवं स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमें पूरी तत्परता से कार्य कर रही हैं। मकेर प्रखंड के प्रभावित इलाकों में 5 मेडिकल टीमें लगातार कैंप लगाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच, उपचार, दवा वितरण एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध करा रही हैं।
बाढ़ की चुनौती के बीच मेडिकल टीमें प्रभावित परिवारों तक पहुंचकर हरसंभव स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में जुटी हैं।