बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संक्रमण से बचाव हेतु जिला प्रशासन सारण की पहल जारी
जिला प्रशासन सारण के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संक्रमण की रोकथाम एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तरैया प्रखंड के बनिया क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया तथा साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन के कार्य किए जा रहे हैं।
जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही, लोगों को स्वच्छ पेयजल के उपयोग, भोजन को ढककर रखने एवं व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
Saharsa, Bihar | Oct 2, 2026