बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए सूखा चारा वितरण जारी
सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं की सुरक्षा एवं उनके लिए आवश्यक आहार की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन, सारण द्वारा लगातार सूखा चारा उपलब्ध कराने एवं वितरण की कार्रवाई की जा रही है। प्रभावित पशुपालकों की आवश्यकता को देखते हुए विभिन्न प्रखंडों में चारा पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।
02 अक्टूबर 2026 को विभिन्न प्रखंडों में प्रस्तावित चारा व्यवस्था:
🔹 अमनौर — 40 क्विंटल
🔹 पानापुर — 80 क्विंटल
🔹 तरैया — 120 क्विंटल
🔹 मकेर — 25 क्विंटल
🔹 परसा — 80 क्विंटल
🔹 दरियापुर — 40 क्विंटल
वहीं, मकेर, परसा एवं अमनौर प्रखंडों में अब तक कुल 189.5 क्विंटल चारा वितरित किया जा चुका है।
परसा प्रखंड में सड़क बाधित होने के कारण कम्युनिटी किचन तक वाहन नहीं पहुंच पा रहा है। इसके बावजूद जिला प्रशासन, सारण द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से आवश्यक राहत एवं पशु चारा उपलब्ध कराने की कार्रवाई लगातार की जा रही है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं को भोजन की समस्या न हो, इसके लिए जिला प्रशासन, सारण द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार सूखा चारा उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
Saharsa, Bihar | Oct 2, 2026