पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बिजली बिल में राहत
जिला प्रशासन, सारण द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की गई जानकारी में ग्राम पोस्ट बनियापुर, सारण (छपरा) निवासी एक लाभार्थी ने अपने घर पर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर प्लेट लगवाने के अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि सोलर सिस्टम लगने के बाद उनके बिजली बिल में काफी राहत मिली है और उनका बिल लगभग शून्य हो गया है।
लाभार्थी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाएं और अपने घर की छत पर सोलर प्लेट लगवाकर बिजली की बचत के साथ बिजली बिल में राहत प्राप्त करें। उन्होंने अपने अनुभव के माध्यम से आम लोगों को योजना के लाभों की जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों से योजना का लाभ लेने का आग्रह किया।
Saharsa, Bihar | Oct 2, 2026