गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर जिला प्रशासन ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन
सारण, 02 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प के तहत जिला प्रशासन, सारण द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज श्री भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह, सारण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों, सिद्धांतों एवं देश के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया।
इस अवसर सारण जिला अन्तर्गत आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के छात्रों द्वारा राष्ट्रगान ,राष्ट्रगीत तथा शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसके उपरांत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें कलाकारों ने देशभक्ति एवं राष्ट्र निर्माण की भावना से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम में जिला प्रशासन के पदाधिकारियों, कर्मियों, कलाकारों एवं अन्य गणमान्य लोगों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना तथा उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।
5 views | Saharsa, Bihar | Oct 2, 2026