बाँदा :-थाना बबेरू क्षेत्र ग्राम फुफुंदी में गोली मारने की घटना में शामिल 04 अभियुक्तों को थाना बबेरू पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार । घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा बरामद ।*
*विवरण* - पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बबेरू क्षेत्र ग्राम फुफुंदी में गोली मारने की घटना में शामिल 04 अभियुक्तों को थाना बबेरू पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब है कि दिनांक 24.08.2026 को थाना बबेरू क्षेत्र ग्राम फुफुंदी के रहने सन्तू द्वारा थाना बबेरू पर सूचना दी कि उसके भाई और भतीजों द्वारा उसके लड़के को पारिवारिक कारणों के चलते गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया । सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं उच्चाधिकारियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घायल को इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज बांदा भेजा गया जहां से डॉक्टरों द्वारा उक्त व्यक्ति को कानपुर रेफर कर दिया गया है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना में शामिल 04 नामजद अभियुक्तों को आज दिनांक 25.08.2026 को कस्बा बबेरु ओरण रोड से गिरफ्तार कर लिया गया है । अभियुक्तों के कब्जे से घटना में शामिल तमंचा , 04 जिंदा कारतूस व बरछी बरामद हुई है ।
*बरामदगी-*
▪️01 तमंचा 12 बोर (घटना में प्रयुक्त)
▪️04 जिंदा कारतूस 12 बोर
▪️01 बरछी लोहे की
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. रामू उर्फ राममूरत पुत्र रमेश निवासी ग्राम फुफुंदी थाना बबेरु जनपद बांदा ।
2. सीमू उर्फ शिवमूरत पुत्र रमेश निवासी ग्राम ग्राम फुफुंदी थाना बबेरु जनपद बांदा ।
3. चुक्कु उर्फ देवमूरत पुत्र रमेश निवासी ग्राम फुफुंदी थाना बबेरु जनपद बांदा ।
4. रमेश पुत्र चुन्नीलाल निवासी ग्राम फुफुंदी थाना बबेरु जनपद बांदा ।
*पंजीकृत अभियोग-*
▪️मु0अ0सं0 301/26 धारा 352/115(2)/109 बीएनएस थाना बबेरु जनपद बांदा ।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक बबेरु श्री संजय कुमार द्विवेदी
2. निरीक्षक रामदास यादव
3. उ0नि0 महेन्द्र कुमार मिश्रा
4. हे0कां0 रजनीश कुमार
5. कां0 स्पेन्द्र पाल
6. कां0 सुशील श्रीवास्तव
7. कां0 प्रिंस यादव
8. कां0 निर्मल कुमार
9. कां0 रवि कुमार
Atarra, Banda | Aug 25, 2026