बलरामपुर: नेवलगंज में मानव-वन्यजीव संघर्ष पर सरकार ने लिया संज्ञान, वन मंत्री ने पीड़ित परिवार को दी ₹5 लाख सहायता
नेवलगंज में हुए मानव–वन्यजीव संघर्ष की गंभीर घटना पर उत्तर प्रदेश सरकार ने तत्काल संज्ञान लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही राज्य मंत्री वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन अरुण कुमार सक्सेना सोमवार को जनपद बलरामपुर पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट में पीड़ित परिवार से मुलाकात की, शोक संवेदना व्यक्त की तथा शासन की ओर से 5 लाख आर्थिक सहायता प्रदान की।