ईद मिलादुन्नबी पर अकीदत व एहतराम के साथ निकला जुलूस, सुरक्षा रही चाक-चौबंद
ललिया (बलरामपुर)। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर ललिया क्षेत्र में जुलूस-ए-मुहम्मदी अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। इमाम अहमद रजा फाउंडेशन की अगुवाई में निकले जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।
इन मार्गों से गुजरा जुलूस
तकिया ➡️ सेखनपुरवा ➡️ मथुरा बाजार ➡️ घनघटा ➡️ मूर्तिहवा ➡️ साईं पुरवा ➡️ प्राणपुर समेत विभिन्न मार्गों से होता हुआ जुलूस दरगाह पीर हनीफ पहुंचा, जहां दुआ व सलाम के साथ समापन हुआ।
उलमा-ए-किराम का किया गया इस्तकबाल
मथुरा चौराहे पर इमाम अहमद रजा फाउंडेशन की ओर से तमाम उलमा-ए-किराम का फूल-मालाओं और शील्ड देकर सम्मान व इस्तकबाल किया गया। इस दौरान आपसी भाईचारे, मोहब्बत और अमन-ओ-अमान का संदेश दिया गया।
सुरक्षा रही चाक-चौबंद
जुलूस को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात रहे। उप जिलाधिकारी न्यायिक, क्षेत्राधिकारी ललिया डीके श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी हरैया सतघरवा नंदकुमार पांडेय और थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह समेत अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे।
जुलूस के दौरान क्षेत्र में अमन-ओ-अमान और भाईचारे का माहौल बना रहा। आयोजकों ने जुलूस में शामिल सभी अकीदतमंदों और प्रशासन का सहयोग करने वाले लोगों का शुक्रिया अदा किया।
🔴 बलरामपुर की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें…
#EidMiladUnNabi #ईदमिलादुन्नबी #जुलूसेमुहम्मदी #मिलादुन्नबी #ईदमिलाद #जुलूस #ललिया #ललिया_बलरामपुर #बलरामपुर #बलरामपुर_न्यूज #बलरामपुर_ब्रेकिंग #उत्तरप्रदेश #यूपी_न्यूज #UPNews #BalrampurNews #Laliyabalrampur #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #SocialMediaNews #अमन_ओ_अमान #भाईचारा #आपसी_सौहार्द #मोहब्बत #उलमा_ए_किराम #इमाम_अहमद_रजा_फाउंडेशन #सुनहरा_संसार #अहमद_रजा #SunehraSansar #AhmadRaza #UPNewsउत्तरप्रदेश #News #ViralNews