नाथनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुबखरी में वर्ष 2005-06 की शिक्षामित्र नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीण ईश्वर चंद्र पांडेय ने डीएम से शिकायत कर ममता तिवारी की नियुक्ति को फर्जी बताते हुए आरोप लगाया कि ग्राम शिक्षा समिति के चयन के बिना नियुक्ति हुई। उन्होंने निष्पक्ष जांच, नियुक्ति निरस्त करने और विधिक कार्रवाई की मांग की है।