लालबर्रा: कामथी के तालाब में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में छाया मातम
लालबर्रा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कामथी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सोमवार को दोपहर 2 बजे के आसपास कामथी स्थित तालाब में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अंकित पिता नेतल