‘JPU VC होश में आओ’ के नारों से गूंजा कैंपस! छात्रों ने कुलपति को सौंपा 13 सूत्री ज्ञापन
छपरा के जयप्रकाश विश्वविद्यालय में छात्रों ने लंबित रिजल्ट, रिजल्ट में त्रुटि, कॉपियों की दोबारा जांच, नामांकन और छात्र सुविधाओं समेत कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया।
आजाद समाज पार्टी कांशीराम के सारण जिला अध्यक्ष शेख नौशाद के नेतृत्व में छात्रों ने कुलपति कार्यालय के पास नारेबाजी की और 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
छात्रों ने मांग की है कि लंबित रिजल्ट जल्द सुधारे जाएं, गलत तरीके से Absent किए गए छात्रों के परिणाम ठीक किए जाएं और कॉपियों की जांच में कथित अनियमितता की दोबारा जांच हो। इसके अलावा वंचित छात्रों को ऑन-स्पॉट नामांकन का अवसर देने और कैंपस में छात्रों के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।
अब देखना होगा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की इन मांगों पर क्या कार्रवाई करता है।
#JPU #जयप्रकाशविश्वविद्यालय #छपरा #सारण #StudentProtest Educa
Chapra, Saran | Sep 11, 2026