केन-बेतवा लिंक: ढोढ़न और पलकौन्हा में कलेक्टर ने लगाई चौपाल
छतरपुर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा केन-बेतवा लिंक परियोजना की समीक्षा बैठक के बाद छतरपुर जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। आजादी के बाद से बुनियादी सुविधाओं और बिजली के लिए तरस रहे परियोजना प्रभावित ग्राम ढोढ़न और पलकौन्हा में प्रशासन ने बड़ी पहल की है।कलेक्टर मृणाल मीना और पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने अधिकारियों संग ज़मीन पर बैठकर चौपाल लगाई और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर ने बैंक खाता त्रुटियों के कारण अटके मुआवजा भुगतान को 15 दिनों में री-अपडेट कर राशि जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र हितग्राहियों की पैकेज राशि प्रक्रियाधीन है और जन्मतिथि में बदलाव संबंधी मामलों की जांच चल रही है। प्रशासन ने ग्रामीणों से मुआवजा राशि का उपयोग प्राथमिकता से नया घर बनाने में करने की अपील की।
Chhatarpur, Chhatarpur | Aug 27, 2026