छतरपुर के खजुराहो थाना पुलिस ने 28 लाख रुपये की ऑनलाइन साइबर ठगी का खुलासा किया है मामला टेलीग्राम पर रेटिंग बढ़ाने के नाम पर पैसे डबल करने के लालच का है पीडित मोहित चौबे के साथ 28 लाख की ठगी हुई थी, जिस पर BNS के तहत केस दर्ज किया गया था।एसपी रजत सकलेचा के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्य और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच की तो गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर के गिरोह का नाम सामने आया पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया -शुभम उर्फ शिवम , गर्रा, गोटेगांव, नरसिंहपुर,नीरज पटेल , गोटेगांव, नरसिंहपुर,कैलाश उर्फ केवल ग्राम धवनिया, गोटेगांव,हीरालाल उर्फ संदीप , ग्राम धवनिया, गोटेगांव को गिरफ्तार किया है ,आरोपी Instagram पर विज्ञापन देकर लोगों से बैंक खाते किराए पर लेते थे। ठगी की रकम इन्हीं खातों में डलवाकर तुरंत दूसरे खातों में ट्रांसफर कर देते और फिर क्रिप्टोकरेंसी में बदल देते थे,अभी तक इन खातों में करीब 80 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन और UP, राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, दिल्ली, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में 50 शिकायतें मिली हैं। नेटवर्क के तार बंगाल, उत्तराखंड और महाराष्ट्र से भी जुड़े हैं।,आरोपियों से 2 मोबाइल, ATM कार्ड और ₹38,000 नगद जप्त किया गया है और बैंक खातों में ₹1.50 लाख फ्रीज कराए गए हैं।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर