जांच रिपोर्ट लगाने के नाम पर 2 हजार रिश्वत लेने का पटवारी का वीडियो वायरल
छतरपुर जिले के गौरिहार जनपद पंचायत क्षेत्र के खैरा कसार मौजा से रिश्वतखोरी का एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में पटवारी गिरीश वर्मा कथित तौर पर जांच रिपोर्ट लगाने के नाम पर 2 हजार की रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वायरल वीडियो सामने आने के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप की स्थिति है। वीडियो में लेन-देन को लेकर बातचीत और रुपये दिए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है, हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है,इस पूरे मामले में वायरल वीडियो की जांच के बाद खुलासा,होगा मामले में यह भी महत्वपूर्ण होगा कि वायरल वीडियो की सत्यता क्या है और वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति वास्तव में संबंधित पटवारी है या नहीं। प्रशासनिक जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।