नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से बागेश्वर सरकार व्यथित, बोले “बागेश्वर परिवार तुरंत सेवा कार्य में जुटे”
जापान यात्रा के बाद भारत लौटे पूज्य बागेश्वर सरकार को नेपाल में आई भीषण बाढ़ और त्रासदी की जानकारी मिली हजारों परिवारों के बेघर होने और कई लोगों के बह जाने की खबर से उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज से वीडियो क माध्यम से गहरा दुख व्यक्त किया बागेश्वर सरकार ने भगवान बागेश्वर बालाजी के चरणों में प्रार्थना करते हुए कहा कि हनुमान दादा सभी की रक्षा करें और पीड़ित परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।
उन्होंने नेपाल के बागेश्वर धाम मंडल से तुरंत सेवा कार्य में जुटने की अपील की राहत और बचाव कार्य के साथ मेडिकल सामग्री सहित आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की कहा उन्होंने बताया कि बागेश्वर धाम से भी सेवा के लिए लोग नेपाल पहुंच रहे हैं साथ ही भारत सरकार और नेपाल सरकार द्वारा किए जा रहे राहत एवं बचाव प्रयासों के लिए उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा कि इस कठिन परिस्थिति में पूरा बागेश्वर परिवार नेपाल के पीड़ितों के साथ खड़ा है।