छतरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े अन्तर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश किया है।एसपी रजत सकलेचा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में रह रहा सलमान राईन लोगों को बरगला कर उनके बैंक अकाउंट और ATM कार्ड ले रहा था। फोरलेन ब्रिज से पकड़े गए आरोपी के पास से 20 बैंक पासबुक, ATM और 104 सिम कार्ड बरामद हुए हैं ऑनलाइन जांच में पता चला है कि इन अकाउंट्स के जरिए 15 राज्यों में लगभग ₹35 करोड़ का फ्रॉड किया गया है। इसमें छतरपुर और आसपास के लोगों के ही अकाउंट यूज किए गए हैं।आरोपी गरीब लोगों को ₹10-12 हजार देकर उनका अकाउंट किराए पर लेते थे, फिर आगे ₹18-20 हजार में साइबर ठगों को बेच देते थे। जब किसी राज्य में पुलिस केस दर्ज करती है तो सबसे पहले इन्हीं अकाउंट होल्डर के पास पहुंचती है।इसमें उज्जवल अग्रवाल संचालक और राहुल पांडे खाते इकट्ठा करने का काम करते थे। पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ में जिन लोगों को अकाउंट दिए गए थे उनकी भी तलाश के लिए टीम रवाना की गई है।इस पूरे मामले का खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने इनाम देने की बात कही है ,वही इस मामले मे पकडे गये आरोपियों का जुलूस भी निकाला गया ।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर