*भरतपुर - MSJ कॉलेज के पास ATM लूट की वारदात को नाकाम करने वाले जांबाज पुलिसकर्मी सम्मानित*
*भरतपुर।* एमएसजे कॉलेज के पास एटीएम लूट की घटना को समय रहते विफल करने में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को आज सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने प्रशस्ति पत्र देकर तीनों पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाया।
बताया गया कि कांस्टेबल उदय सिंह गश्त पर थे, तभी उन्होंने एटीएम में लूट की घटना होते देखी। अपनी सतर्कता और सूझबूझ से उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात को रोक दिया। इस दौरान उनके साथ सहयोग करने वाले और बाद में फरार तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाने वाले ASI रतीराम और हेड कांस्टेबल अनिल कुमार को भी आज एसपी द्वारा सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने के बाद पुलिसकर्मियों ने कहा कि उच्च अधिकारियों द्वारा इस तरह हौसला अफजाई किए जाने से ड्यूटी के प्रति और अधिक तत्परता और जिम्मेदारी बढ़ती है।
Rajasthan Police Bharatpur Police CMO Rajasthan Government of Rajasthan
Bharatpur, Bharatpur | Aug 28, 2026