नईसराय: बस स्टैंड और मुख्य बाजार में अतिक्रमण से रास्ते संकरे, मवेशियों का भी जमावड़ा
नई सराय कस्बे के बस स्टैंड और मैन मार्केट में पसरे अतिक्रमण की समस्या लगातार बढ़ती जा। आलम यह है कि, सड़क किनारे लगने वाले सब्जी और फलों के ठेलों और मुख्य बाजार में दुकानों के आगे खड़ी बाइकों के कारण कई बार पैदल चलने वालों को भी निकलने का रास्ता नहीं बचता। स्थानीय लोगों ने बताया कि, बस स्टैंड क्षेत्र में सड़क किनारे बड़ी संख्या में सब्जी के ठेले लगे रहते हैं