घरघोड़ा: बिहान योजना में लापरवाही नहीं चलेगी! रायगढ़ जिला पंचायत के CEO ने 25 अक्टूबर तक काम पूरा करने के दिए निर्देश
रायगढ़ में बिहान योजना की समीक्षा बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे ने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। डिजिटल आजीविका रजिस्टर की प्रविष्टियां 25 अक्टूबर तक पूरी करने तथा बैंक लिंकेज और वित्तपोषण कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया।