सोरांव: होलागढ़ इलाके की एक महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का लगाया आरोप, की शिकायत
होलागढ़ की एक महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है । पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़िता का आरोप है कि प्रेमी उसे अपने प्रेम जाल में फंसा कर शारीरिक संबंध बनाया और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता का विवाह पूर्व में हुआ था लेकिन उनके पति की मृत्यु हो चुकी है।