घाटमपुर: अराजक तत्वों ने डॉ भीमराव अंबेडकर साहब की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, ACP बोले- अराजक तत्वों के खिलाफ होगी कार्रवाई
सजेती थाना क्षेत्र स्थित नेहुरापारा गांव में सुबह डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई व हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर घाटमपुर एसीपी सर्किल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। प्रशासन की ओर से क्षतिग्रस्त प्रतिमा की जगह नई प्रतिमा लगवाने का काम शुरू कराया गया हैं।