नाथनगर: नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, नाथनगर में छह प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण विसर्जन
नाथनगर में मां दुर्गा की आराधना के बाद गुरुवार देर रात करीब 11 बजे तक नाथनगर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन नम आंखों से किया गया। मां की विदाई के दौरान भक्तों में एक ओर उत्साह तो दूसरी ओर विदाई का गम देखने को मिला।