पीरो: हसन बाजार में पुलिस ने शराबियों पर कसा शिकंजा, अलग-अलग जगहों से सात शराबियों को किया गिरफ्तार
Piro, Bhojpur | Sep 16, 2026 हसन बाजार थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से सात शराबियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार की सुबह 8:00 बजे के करीब पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में रमाकांत शाह के पुत्र राजेश कुमार, वकील चौधरी के पुत्र नंद कुमार, पटेल राम इकबाल पासवान के पुत्र नवी कुमार, विजय यादव के पुत्र अमित कुमार सहित अन्य शामिल है।