लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अन्तर्गत प्रखंड- सुपौल के ग्राम पंचायत- अमहा में गोबरधन परियोजना के अंतर्गत बने गोबर गैस प्लांट के क्रियाशीलता हेतु आज दिनांक 05.11.2026 को श्री इन्द्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल द्वारा निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान, श्री आशुतोष कुमार, निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, डी0आर0डी0ए0, सुपौल, जिला समन्वयक सोनम कुमारी, बी0पी0एम0 जीविका, सुपौल, प्रखंड समन्वयक, सुपौल, निदान एजेन्सी के प्रतिनिधि श्री विशाल कुमार एवं सी0एल0एफ0 के सदस्य आदि उपस्थित थे।
उप विकास आयुक्त के द्वारा इस प्लांट को शीघ्र चालू कराने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान निदान एजेंसी के प्रतिनिधि श्री विशाल कुमार द्वारा यथाशीघ्र गोबरधन परियोजना के क्रियाशीलता हेतु कार्य प्रारम्भ करने हेतु सहमति दी गयी तथा कार्य कराने में अपेक्षित सहयोग करने हेतु अनुरोध किया गया। इसी क्रम में गोबरधन परियोजना को यथाशीघ्र क्रियाशील करने हेतु सख्त निदेश दिया।
एजेंसी को यह भी निर्देश दिया गया कि स्थानीय कर्मी को इसके संचालन के लिए प्रशिक्षित करना सुनिश्चित करें साथ ही सी0एल0एफ0 को निदेशित किया गया कि गोबरधन परियोजना को क्रियाशील कराने में दैनिक रूप से आवश्यकता अनुसार गोबर की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे तथा बी0पी0एम0 जीविका, सुपौल को निदेशित किया गया कि वे निदान एजेन्सी द्वारा किये जा रहे क्रियाकलाप का अनुश्रवण करेंगे तथा कार्य की प्रगति से संबंधित जिला स्वच्छता कार्यालय को अवगत करायेगे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#samratchoudhary
#CMSamrat
21 views | Supaul, Bihar | Nov 5, 2026