कोलेबिरा: सिमडेगा अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में होगा भव्य रावण दहन
सिमडेगा: केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अनुप केसरी ने मंगलवार शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि शाम 7:30 बजे सिमडेगा के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।