मेजा: कोटहा गांव में दबंग व्यक्ति ने आम रोड पर किया कब्जा, एसडीएम ने अतिक्रमण हटाने का दिया आदेश
कोटहा गांव निवासी बाबू खान का आरोप है कि गांव के ही एक दबंग व्यक्ति ने आम रोड पर दीवाल खड़ी कर उस पर कब्जा कर लिया है। इस कारण गांव की कई बस्तियों का आवागमन प्रभावित होकर रह गया है। खास करके चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। बुधवार की दोपहर में इसकी शिकायत जब बाबू खान ने एसडीएम मेजा से किया तो उन्होंने पुलिस की टीम को अतिक्रमण हटाए जाने का आदेश दिया।