कोरांव: पिपराव में लापता युवक का शव मिलने पर पत्नी की तहरीर पर साढ़ू के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी
प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र के पिपराव गांव में निमंत्रण के लिए निकले चंद्रशेखर सिंह का शव शनिवार शाम करीब 5 बजे लपरी नदी में मिला। वह बुधवार, 4 नवंबर को घर से निकले थे। शव मिलने के चौथे दिन उनकी पहचान हुई।चंद्रशेखर की पत्नी कविता सिंह की तहरीर पर पुलिस ने उनके साढ़ू श्रीकांत के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने श्रीकांत को शुक्रवार को हिरासत में लिया था।