सेवा मेरा योगदान अभियान के अंतर्गत ग्राम बानाबेहरा और चिचोली में स्वच्छता एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित
================================
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड जुन्नारदेव में सेवा मेरा योगदान अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत बानाबेहरा एवं ग्राम चिचोली में आज स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम बानाबेहरा में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति तथा ग्राम चिचोली में समिति के सदस्यों द्वारा बढ़ादेव के स्थान पर साफ-सफाई एवं पौधारोपण किया गया।
यह आयोजन सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक सेवा मेरा योगदान के तहत स्वच्छता एवं जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। इस दौरान ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों द्वारा ग्राम को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की गई।
कार्यक्रम का आयोजन जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं ब्लॉक समन्वयक श्री संजय वामने के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री नजरु परते, सचिव सुश्री किरन नर्रे एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का सामूहिक योगदान है।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh
Chhindwara, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026