*कहानी बदलाव की*
*मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से बदली आजीविकाः पशुपालन व्यवसाय को नई ऊंचाइयां दे रहे युवा उद्यमी उदय राजपूत*
शिवपुरी, 14 अक्टूबर 2026
सरकारी योजनाओं की मदद से किस प्रकार आत्मनिर्भरता हासिल की जा सकती है, इसकी बेहतरीन मिसाल शिवपुरी जिले के युवा उद्यमी श्री उदय राजपूत पेश कर रहे हैं। शिवपुरी शहर के श्रीराम टॉकीज के सामने स्थित प्रीतम पशु आहार का संचालन करने वाले उदय राजपूत ने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत वित्तीय सहयोग प्राप्त कर अपने पशुपालन एवं डेयरी व्यवसाय को एक नई पहचान दी है।
श्री उदय राजपूत ने अपने शुरुआती संघर्षों के दिनों को याद करते हुए बताया कि वे पूर्व से ही डेयरी व्यवसाय से जुड़े हुए थे, लेकिन व्यवसाय को बड़े पैमाने पर विस्तारित करने और आधुनिक जरूरतों के अनुसार पशुओं को उच्च गुणवत्ता वाला पोषण देने के लिए उन्हें वित्तीय सहयोग की आवश्यकता थी। आज के समय में डेयरी व्यवसाय में केवल दूध का उत्पादन ही न
1 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Oct 14, 2026