सहारनपुर: जिला अस्पताल में स्टाफ द्वारा अवैध वसूली पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने सीएमओ कार्यालय में की शिकायत
सोमवार दोपहर 3:00 बजे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष अंकित पवार के नेतृत्व में जिला अस्पताल स्थित सीएमओ कार्यालय पर पहुंचा। जहां पर उनका कहना था कि जिला अस्पताल में स्टाफ द्वारा अवैध वसूली की जा रही है जिस पर रोक लगनी चाहिए।