सहारनपुर: थाना मंडी पुलिस ने आयुध अधिनियम के वारंटी अभियुक्त को थाना मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया
थाना मंडी पुलिस ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे आयुध अधिनियम में वारंटी अभियुक्त मारूफ को थाना मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजकुमार त्यागी, कांस्टेबल संदीप मौजूद रहे।