सहारनपुर: श्री गुग्घा माहड़ी सुधार सभा रजिस्टर्ड द्वारा किया गया 26 छड़ियों का श्रृंगार, छड़िया करेंगी भ्रमण
सहारनपुर में बाबा श्री जाहरवीर गोगा महाडी मंदिर में हर वर्ष तीन दिवसीय भव्य मेले का आयोजन होता है। इससे पहले सहारनपुर में एवं अन्य राज्यों में सहारनपुर से 26 छडिया भ्रमण करती हैं और जगह-जगह भंडारों का आयोजन होता है। इसी क्रम में सोमवार दोपहर 3:15 बजे श्री गुग्घा माहड़ी सुधार सभा रजिस्टर्ड के द्वारा 26 छड़ियों का श्रृंगार किया गया।