श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज की स्मृति में सोमवार शाम 4:00 बजे छड़ी पूजन का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने माथा टेक गोगा जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रसाद भी ग्रहण किया। खुमरान स्थित भगत सिंह चौक पर आज सागर गुप्ता के नेतृत्व में छड़ी पूजन का आयोजन किया गया।