सहारनपुर: डीएम कार्यालय पहुंचे गांव बरसी के ग्रामीणों और पीड़ित परिजनों ने की अंकुश हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
सोमवार दोपहर 12:30 के करीब गांव बरसी के ग्रामीणों के साथ एक परिवार सहारनपुर डीएम कार्यालय पर पहुंचा, जहां उन्होंने डीएम मनीष बंसल के नाम प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देकर गांव बरसी निवासी अंकुश के हत्यारोपियो की गिरफ्तारी की मांग की है। यह घटना जुलाई माह की बताई जा रही है। जहां खेत पर घास लेने जा रहे एक 25 वर्ष से युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।