सहारनपुर: भाजपा नेताओं के शोषण से परेशान नगर निगम के वार्ड 52 के पार्षद मनोज प्रजापति ने किया आत्महत्या का प्रयास
नगर निगम सहारनपुर के वार्ड 52 के पार्षद मनोज प्रजापति ने भाजपा नेताओं के कथित शोषण से तंग आकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुरानी चुंगी निवासी पार्षद मनोज प्रजापति लंबे समय से पार्टी के कुछ नेताओं पर जातीय भेदभाव और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते आ रहे हैं। मनोज प्रजापति का आरोप है कि पिछले दो साल से उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार अपमानित किया जा रहा है।