पौड़ी: जनपद पौड़ी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुलरियारी में योग के महत्व को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
Pauri, Garhwal | May 6, 2025 राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, पौड़ी के तत्वावधान में आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गुलरियारी में कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए योग विषय पर एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 19 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।