पौड़ी: जनपद में जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग को इक्विनफ्लुएंजा से बचाव और चिकित्सा उपकरणों पर शोध के लिए दिए निर्देश
Pauri, Garhwal | May 6, 2025 जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से क्षेत्रीय पशु चिकित्साधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए की चार धाम यात्रा के दृष्टिगत घोड़ा-खच्चरों को बीमारियों के संबंध में सरकार, शासन से जो भी दिशा निर्देश जारी होते हैं उसका जनपद में अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करवाएं।