पौड़ी: राजस्व ग्राम कोटी कमेडा, खिर्सू में 'सरकार जनता के द्वार' कार्यक्रम का आयोजन हुआ
Pauri, Garhwal | May 6, 2025 मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पारुल गोयल की अध्यक्षता में विकासखंड खिर्सू के राजस्व ग्राम कोटी कमेडा में "सरकार जनता के द्वार" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ ही ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।