पौड़ी: श्रीनगर में पूर्व विधायक गणेश गोदियाल ने मेयर से की मुलाकात, कहा- मेयर की शक्तियों के साथ हो रहा खिलवाड़
Pauri, Garhwal | May 6, 2025 श्रीनगर के पूर्व विधायक गणेश गोदयाल ने आज मंगलवार को नगर निगम श्रीनगर की मेयर आरती भंडारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दे और नगर के विकास में मेयर को कमजोर नहीं होने देगी कानून के तहत जो शक्ति मेयर को दी गई है उसका उपयोग जनहित में होना चाहिए। लेकिन सरकार की ओर से उनके अधिकारों का हनन कर आयुक्त को सर्वोपरि बनाया गया है।