पौड़ी: सड़क निर्माण मुआवजा वितरण में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी ने NIC कक्ष में ली समीक्षा बैठक
Pauri, Garhwal | May 6, 2025 जनपद में सड़क निर्माण कार्यों से प्रभावित किसानों को मुआवजा वितरण में तेजी लाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आज मंगलवार को एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में मुआवजा वितरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।