पौड़ी: जिलाधिकारी ने की लोनिवि व पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण से प्रभावित भूमिधरों के मुआवजा मामलों की समीक्षा
Pauri, Garhwal | May 6, 2025 जनपद में लोनिवि (लोक निर्माण विभाग) एवं पीएमजीएसवाई (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना) के अंतर्गत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों से प्रभावित भूमिधरों को मुआवजा भुगतान की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।