जलालाबाद: स्टेट हाईवे पुरेना के पास एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलटा, एक व्यक्ति हुआ घायल
थाना जलालाबाद क्षेत्र के स्टेट हाईवे के किनारे गांव पुरेना के पास जलालाबाद की तरफ आ रहा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में गांव गुनारा निवासी चमन पुत्र मोहम्मद नूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसका एक हाथ टूट गया एवं सिर फट गया है। उन्हें एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद में भर्ती कराया गया है।